समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय
Directorate General of Maritime Administration
Ministry of Ports, Shipping and Waterways
Government of India
image image

संयुक्त निदेशक/उप निदेशक की ओर से


हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय की नवीन द्विभाषिक वेबसाइट आपके सामने है। यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जो भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुपालन में कार्यान्वित किया गया है। यह प्रयास संघ की राजभाषा के प्रति सम्मान को भी दर्शाता है।

यह द्विभाषिक व्यवस्था न केवल हिंदी भाषी नागरिकों को समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय की नीतियों, सूचनाओं एवं सेवाओं के साथ-साथ नियामक आदेशों तक सहज पहुंच प्रदान करेगी, बल्कि यह "सुलभ प्रशासन", “ई समुद्र” एवं "डिजिटल इंडिया” जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी सशक्त बनाएगी।

हम राजभाषा अनुभाग की ओर से इस प्रयास में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं अनुवाद अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। यह पहल निस्संदेह एक सशक्त, समावेशी और उत्तरदायी प्रशासन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि है।

हम आशा करते हैं कि उपयोगकर्ता इस द्विभाषिक वेबसाइट से अधिकतम लाभ उठाएंगे और इसे निरंतर बेहतर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

जय हिंद,जय भारत।
उप निदेशक
समुद्रीय प्रशासन महानिदेशालय, मुंबई